बरसात में सीमेंट-मौरंग से सीवर का काम! मधुबन रोड पर जनता के पैसे की बर्बादी का सवाल
रिपोर्ट: संदीप मिश्रा रायबरेली शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल मधुबन रेलवे क्रॉसिंग से घंटाघर तक बनने वाली सड़क पर इन दिनों सीवर टैंक की मरम्मत का काम जारी है। लेकिन यह काम जिस तरीके से किया जा रहा है, उसने आम जनता को सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया है।दरअसल, शहर में शुक्रवार को लगातार बारिश के बीच सीमेंट, मौरंग और बालू का मसाला लगाकर सीवर टैंक ठीक किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के पानी में मसाला जमने के बजाय बह जाएगा, और इस तरह की मरम्मत महज दिखावा है, जो आने वाले दिनों में फिर ध्वस्त हो जाएगी।लोगों का आरोप है कि इस तरह बरसात में काम कराना भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है और जनता के पैसे की बर्बादी का एक और उदाहरण है। मौके पर लगाए गए कर्मचारियों और ठेकेदारों को भी यह मालूम है कि गीले मौसम में मसाला नहीं टिकेगा, फिर भी निर्माण जारी है।20 साल से जर्जर यह सड़क अब तक जनता के धैर्य की परीक्षा लेती रही है। हर बार अधिकारियों से लेकर मंत्रियों और विधायकों के वादे किए गए, पर परिणाम ठोस नहीं दिखा। लोग अब सवाल पूछ रहे हैं — आखिर कब तक जनता के पैसों से इस तरह “दिखावटी...