नगर पालिका सफाई इंस्पेक्टर रवि शेखर ने अपने कर्म व व्यवहार से जीता दिल

**संदीप मिश्रा, रायबरेली।**  
स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद रायबरेली के कर्मचारी तब अचंभित रह गए जब उनके अधिकारी सफाई इंस्पेक्टर रवि शेखर ने स्वयं कूड़ा उठाने में सहयोग किया। अपने अधिकारी को इस तरह हाथ बंटाते देख कई कर्मचारी हक्का-बक्का रह गए और कुछ को तो आत्मग्लानि भी हुई।  

रवि शेखर ने जिस तत्परता से कार्य किया, वैसी गति साफ-सफाई में कई कर्मचारी नहीं दिखा पा रहे थे। इसका प्रभाव इतना हुआ कि पूरे नगर में चर्चा चल रही है कि पहली बार किसी अधिकारी ने खुद डस्टबिन उठाकर सफाई में कर्मियों का साथ दिया।  

साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को संदेश दिया कि "काम काम होता है, उसमें कोई बड़ा-छोटा नहीं होता। जब अधिकारी होकर मैं कर सकता हूं तो आप सभी को पूरी ईमानदारी से काम करना चाहिए।"  

स्थानीय लोगों ने भी उनके इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में नगर पालिका परिषद की टीम ने वास्तविक रूप से जमीन पर उतरकर सफाई अभियान को सफल बनाया है।  

गौरतलब है कि महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े में रवि शेखर तन-मन से नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में जुटे हुए हैं। इस कार्य में संतोष कुमार, अखिलेश कुमार, राकेश कुमार, राजेश कुमार, शेखर वाल्मीकि सहित अन्य कर्मचारी भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।  

Comments