रायबरेली शहर में बिजली विभाग की मनमानी, जेई की तानाशाही से परेशान उपभोक्ता

रायबरेली शहर के बिजली विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी से लोग बेहाल हैं। खंभे बदलने और तारों की मरम्मत के नाम पर विभागीय जेई और स्टाफ स्थानीय निवासियों को परेशान कर रहे हैं।बिजली विभाग की मनमानी पर उपभोक्ताओं का आक्रोशस्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग के कर्मचारी निजी जमीनों पर जबरन खंभे गाड़ देते हैं। बिजली की लाइनें चाहे घर के बीच से होकर गुजरें या लोगों की निजता को प्रभावित करें, विभाग को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब वे आपत्ति दर्ज कराते हैं तो विभागीय जेई साफ शब्दों में कहते हैं कि "जो हम कह रहे हैं वही नियम है।"तानाशाही रवैये से बढ़ रही नाराजगीनिवासियों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं से ऐसे बर्ताव कर रहे हैं मानो वे उनके गुलाम हों। विभागीय नियम और अधिकारियों की कार्यशैली में जमीन-आसमान का अंतर नजर आ रहा है।चंद नगर की बिजली कटी, बच्चे बेहालशहर के चंद नगर मोहल्ले में खंभे बदलने के नाम पर सुबह से बिजली गुल है। लोग भीषण गर्मी और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, बच्चे रोने-बिलखने को मजबूर हैं, लेकिन विभाग की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही।शिकायत करने पर भी नहीं मिली राहतगुस्साए लोगों ने जब बिजली विभाग में शिकायत दर्ज कराई तो अधिकारियों ने औपचारिक जवाब देकर पल्ला झाड़ लिया। जैसे-जैसे उपभोक्ता विभाग दफ्तर पहुंचते गए, वैसे-वैसे वहां मौजूद कर्मी दफ्तर छोड़कर भाग खड़े हुए।यह रवैया साफ दिखाता है कि रायबरेली शहर में बिजली विभाग के कुछ अधिकारी और कर्मचारी मनमानी, तानाशाही व रवैये से लोगों का जीना मुश्किल कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने शासन-प्रशासन से इस पर जल्द कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

मनमाने समय पर आते हैं मुख्य डाकघर के कर्मचारी, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

मनरेगा में भारी घोटाला: बिना काम भुगतान, फिर काट लिया जाता है मजदूर का हिस्सा – ₹500 देकर बाकी हड़प लेते हैं ग्रामप्रधान, सचिव और रोजगार सेवक!

प्रधान अध्यापक को हुआ शिक्षिका से प्यार टीचर पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट