Posts

Showing posts from January, 2026

PM Kisan Yojana: क्या आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये? अगली किस्त से पहले तुरंत निपटा लें ये 3 जरूरी काम!

Image
भारत के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के तहत मिलने वाली अगली किस्त का इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। सरकार जल्द ही किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि ट्रांसफर करने वाली है। किस्त पाने के लिए ये काम हैं अनिवार्य: अगर आप चाहते हैं कि आपकी किस्त न रुके, तो इन तीन चीजों को आज ही चेक कर लें: e-KYC पूरा करें: सरकार ने साफ कर दिया है कि बिना e-KYC के किसी भी किसान को पैसा नहीं दिया जाएगा। आप इसे पास के CSC सेंटर या पीएम किसान पोर्टल से खुद भी कर सकते हैं। भू-सत्यापन (Land Verification): अपनी जमीन के कागजों का सत्यापन अपने तहसील कार्यालय से सुनिश्चित करवा लें। आधार सीडिंग: सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है और DBT (Direct Benefit Transfer) इनेबल है। कैसे चेक करें अपना नाम? आप पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Beneficiary Status' के विकल्प पर क्लिक करके अपना नाम चेक कर सकते हैं।

हजरत अली के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा बांटे गए कंबल

Image
रायबरेली। अटल जन्म शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत हजरत अली के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा स्टेडियम के सामने गरीब बेसहारा असहाय लोगों को भीषण ठंड से राहत के लिए कंबल बांटे गए।  मोर्चे के जिला महामंत्री संदीप जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए लाभकारी योजनाएं चला रही है। कंबल वितरण के साथ ही सभी लोगों को पार्टी में भी शामिल किया गया। समाजसेवी अतुल गुप्ता ने कहा कि गरीबों को इस ठंड में कंबल पाकर राहत महसूस होगी। नगर अध्यक्ष मो आरिफ ने बताया कि आज हजरत अली के जन्मदिन के मुबारक दिन पर कंबल बांटे गए। इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव, महेश नारायण, आशीष जैन, लल्लन के साथ मेहताब, हीरा, असलम, शरीफ, शकील, नाजिम, मोहम्मद, सबीहा, नसरीन, इशरत, पियारा, शन्नो, आजाद, मुन्ना, हारून, मुन्नी आदि मौजूद रहे।