हजरत अली के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा बांटे गए कंबल


रायबरेली। अटल जन्म शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत हजरत अली के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा स्टेडियम के सामने गरीब बेसहारा असहाय लोगों को भीषण ठंड से राहत के लिए कंबल बांटे गए।
 मोर्चे के जिला महामंत्री संदीप जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के लिए लाभकारी योजनाएं चला रही है। कंबल वितरण के साथ ही सभी लोगों को पार्टी में भी शामिल किया गया। समाजसेवी अतुल गुप्ता ने कहा कि गरीबों को इस ठंड में कंबल पाकर राहत महसूस होगी। नगर अध्यक्ष मो आरिफ ने बताया कि आज हजरत अली के जन्मदिन के मुबारक दिन पर कंबल बांटे गए। इस अवसर पर समाजसेवी मुकेश श्रीवास्तव, महेश नारायण, आशीष जैन, लल्लन के साथ मेहताब, हीरा, असलम, शरीफ, शकील, नाजिम, मोहम्मद, सबीहा, नसरीन, इशरत, पियारा, शन्नो, आजाद, मुन्ना, हारून, मुन्नी आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मनमाने समय पर आते हैं मुख्य डाकघर के कर्मचारी, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

मनरेगा में भारी घोटाला: बिना काम भुगतान, फिर काट लिया जाता है मजदूर का हिस्सा – ₹500 देकर बाकी हड़प लेते हैं ग्रामप्रधान, सचिव और रोजगार सेवक!

प्रधान अध्यापक को हुआ शिक्षिका से प्यार टीचर पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट