डा. रिज़वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की 4 दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज़

रायबरेली :लालगंज स्थित डा. रिज़वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 4 दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शानदार शुभारम्भ हो गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन ऐहार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश फ़ौजी ने किया। उन्होंने सर्वप्रथम मशाल प्रज्वलित कर खेलों के प्रति उत्साह का संचार किया और फिर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।
🎉 पहले दिन रहा शानदार उत्साह
खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन खिलाड़ियों और अभिभावकों में गज़ब का उत्साह देखने को मिला। पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा।
पहले दिन के मुख्य आकर्षण और विजेता:
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता: विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के बीच हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पीहू, आवेश, अलीना, आयरा, इल्मा, और इनाया ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अभिभावकों के खेल:
महिलाओं की रस्साकशी (Tug of War): इस रोमांचक मुकाबले में आज़ाद क्लब की टीम ने बाजी मारी।
गोट्टा प्रतियोगिता: शाहीन और याशमीन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया।
बित्ती-बित्ती प्रतियोगिता: यह खेल रुकसाना ने जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया।
सभी विजेता खिलाड़ियों और अभिभावकों को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
🥋 कल होगी इंटर क्लब ताइक्वांडो प्रतियोगिता
विद्यालय के प्रबंधक अताउर रहमान ने बताया कि खेल कूद के दूसरे दिन कल इंटर क्लब ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न क्लबों के करीब 200 खिलाड़ी भाग लेंगे।
इस मौके पर प्रबंधक अताउर रहमान, राम स्वरूप सोनी, माही यादव, डिम्पी तिवारी, सोनी बेगम, साधना सोनकर, मंतसा, रूपल, नेहा यादव, रिया, दीपिका, काजल, नशरा, पुष्पेंद्र, राजू, अनीश, शिवम सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

मनमाने समय पर आते हैं मुख्य डाकघर के कर्मचारी, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

मनरेगा में भारी घोटाला: बिना काम भुगतान, फिर काट लिया जाता है मजदूर का हिस्सा – ₹500 देकर बाकी हड़प लेते हैं ग्रामप्रधान, सचिव और रोजगार सेवक!

प्रधान अध्यापक को हुआ शिक्षिका से प्यार टीचर पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट