आधुनिक लाईटों से जगमगाएगा मुख्यालय परिसर मार्ग, सुरक्षा का भी होगा पुख्ता इंतजाम
महराजगंज: कलेक्ट्रेट परिसर जल्द ही सफेद रोशनी से जगमगाने वाला है। नगर पालिका ने आधुनिक लाइटें लगाने का कार्य शुरू कर दिया है जिसकी लागत 49 लाख रूपए हैं। यह लाइटें परिसर की सुंदरता तो बढ़ाएंगी ही, साथ ही यहां आने वाले नागरिकों को बेहतर रोशनी और सुरक्षा का अनुभव भी देंगी।
अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने बताया कि लाइट लगाने का काम प्रगति पर है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम प्रयासरत हैं कि यह कार्य समय पर पूरा हो, ताकि परिसर की सुंदरता और सुविधा में सुधार हो सके।"

Comments
Post a Comment