सपा के बागी विधायक वर्तमान भाजपा नेता मनोज पांडेय द्वारा जमीन हड़पने का लगा आरोप, कांग्रेस नेता अतुल सिंह ने की निंदा

रिपोर्ट- सन्दीप मिश्रा

रायबरेली। कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने दलित व पिछडा समाज की जमीन विधायक मनोज पाण्डेय द्वारा कब्ज़ा करने पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि विधायक मनोज कुमार पाण्डेय द्वारा दलित व पिछड़े समाज की जमीन कब्ज़ा करने का जो मामला संज्ञान में आया है,उसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ!पीड़ित अजीत पटेल व अमृत लाल दोनों जगतपुर ब्लॉक के रहने वाले है ये दोनों परिवार धरना दे रहे है लेकिन इनकी कोई सुनने वाला न्ही है।मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अपील करता हूँ कि दलित एवं पिछड़े समाज की जमीन का जो मामला संज्ञान में आया है इसकी जांच कराई जाये एवं दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो!श्री सिंह ने कहा पीड़ित परिवार के साथ हम सब खड़े हैं,राहुल गाँधी जी पूरे देश में दलित एवं पिछड़े वर्ग के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं!पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी,गरीबों की जमीनों पर किसी भी कीमत पर विधायक को कब्ज़ा करने नहीं दिया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

मनमाने समय पर आते हैं मुख्य डाकघर के कर्मचारी, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

मनरेगा में भारी घोटाला: बिना काम भुगतान, फिर काट लिया जाता है मजदूर का हिस्सा – ₹500 देकर बाकी हड़प लेते हैं ग्रामप्रधान, सचिव और रोजगार सेवक!

प्रधान अध्यापक को हुआ शिक्षिका से प्यार टीचर पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट