अपना दल (एस) ने रायबरेली में घोषित किए विधानसभा अध्यक्ष


रायबरेली। अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन के बाद रायबरेली जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल ने दी।
अभिषेक तिवारी को सदर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। विनय वर्मा को हरचंदपुर, कमलेश पटेल को सलोन, रामू लोधी को सरेनी और रोहित सिंह को बछरावां विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि इन सभी नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों को अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने का काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मनमाने समय पर आते हैं मुख्य डाकघर के कर्मचारी, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

मनरेगा में भारी घोटाला: बिना काम भुगतान, फिर काट लिया जाता है मजदूर का हिस्सा – ₹500 देकर बाकी हड़प लेते हैं ग्रामप्रधान, सचिव और रोजगार सेवक!

प्रधान अध्यापक को हुआ शिक्षिका से प्यार टीचर पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट