महाराजगंज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कन्या पूजन, बेटियों के सम्मान व सुरक्षा का संकल्प

महाराजगंज, 30 सितंबर 2025

📍 जिले में महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय चौपरिया में एक विशेष आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने संयुक्त रूप से कन्या पूजन कर बालिकाओं को शक्ति का प्रतीक मानते हुए उनका सम्मान किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।

मिशन शक्ति-5.0 अभियान

अपने संबोधन में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि “बेटियां समाज की आधारशिला हैं। कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं, बल्कि बालिकाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प भी है।”
उन्होंने छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसी योजनाओं और सेवाओं के उपयोग हेतु प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक का संदेश

पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि “अपराधों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है।” उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि किसी भी शोषण या खतरे की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।

सम्मान समारोह

कन्या पूजन के उपरांत बालिकाओं को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

Comments