दशहरा पर्व और दुर्गा विसर्जन पर महाराजगंज पुलिस ने कसी कमर, मिशन शक्ति के तहत सख्त निगरानी

महाराजगंज, 30 सितम्बर 2025।
जिले में दशहरा पर्व और नवरात्र दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इंडो-नेपाल सीमा से लेकर नगर क्षेत्र तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

जिले में कुल 1438 दुर्गा पूजा समितियों का पंजीकरण हुआ है। प्रत्येक समिति पर एक-एक बीपीओ को जिम्मेदारी दी गई है, जो मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को 5 जोन और 81 सेक्टर में बांटा गया है।

📌 मुख्य इंतजाम

149 विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, लाइट, गोताखोर व नाव की व्यवस्था

सभी पंडालों पर बालू की बाल्टी और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य

शोभा यात्रा और विसर्जन स्थलों पर CCTV कैमरे व वीडियोग्राफी की व्यवस्था

संवेदनशील स्थानों पर 10 निरीक्षक, 25 उपनिरीक्षक, 40 महिला कांस्टेबल, 200 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 2 कंपनी PAC की तैनाती

112 पीआरवी की 38 चार पहिया और 31 दो पहिया गाड़ियां गश्त पर

10 QRT टीम और एक विशेष निगरानी टीम सक्रिय

सोशल मीडिया सेल सभी प्लेटफॉर्म पर पैनी नजर रखेगी

बॉर्डर पर अलर्ट, थाना पुलिस को आपसी समन्वय के निर्देश


📌 आयोजकों के लिए निर्देश

आयोजन स्थलों पर पर्याप्त बैरिकेडिंग, पार्किंग, अग्निशमन यंत्र, वालंटियर और निकासी द्वार की व्यवस्था अनिवार्य की गई है। साथ ही, जुलूस मार्गों पर बाधा उत्पन्न न करने और प्रशासनिक अनुमति/शर्तों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

📌 मंदिर और मेला स्थलों पर विशेष इंतजाम

साफ-सफाई, एंटी-सेबोटॉज चेकिंग, कतार व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल, स्नान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था और मेडिकल टीम की तैनाती की गई है।

📌 पुलिस अधीक्षक का बयान

“पूरे जिले में दशहरा पर्व और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण व सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। समितियों से लेकर पुलिस बल तक हर स्तर पर निगरानी अनवरत जारी रहेगी। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिला सुरक्षा और जागरूकता को भी प्रमुखता दी जा रही है।”
— सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक, महाराजगंज

Comments