दुष्कर्म प्रयास प्रकरण में लेखपाल पंकज वर्मा और सहयोगियों पर अदालत ने दिया विवेचना का आदेश

रायबरेली। ऊंचाहार में तैनात लेखपाल पंकज वर्मा, रिंकू लोध और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म प्रयास का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। माननीय न्यायालय ने इस पूरे प्रकरण पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस को पुनः विवेचना करने के आदेश जारी किए हैं।

मामला डलमऊ थाना क्षेत्र के डंगरी गांव से जुड़ा है। गांव निवासी बाबूलाल की पत्नी ने 10 जुलाई 2025 को थाने में तहरीर दी थी कि रिंकू लोध ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान लेखपाल पंकज वर्मा और एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर मौजूद थे।

लेकिन पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण को केवल मारपीट का मामला मानकर दर्ज किया और एक ही आरोपी का नाम शामिल किया। न्याय की उम्मीद लगाए पीड़िता ने जब अदालत का दरवाजा खटखटाया तो कोर्ट ने माना कि मामला केवल मारपीट का नहीं बल्कि दुष्कर्म प्रयास का है।

अदालत ने पुलिस को निर्देशित किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना कर सच्चाई सामने लाई जाए। इस आदेश के बाद अब पुलिस की भूमिका और जांच की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

मनमाने समय पर आते हैं मुख्य डाकघर के कर्मचारी, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

मनरेगा में भारी घोटाला: बिना काम भुगतान, फिर काट लिया जाता है मजदूर का हिस्सा – ₹500 देकर बाकी हड़प लेते हैं ग्रामप्रधान, सचिव और रोजगार सेवक!

प्रधान अध्यापक को हुआ शिक्षिका से प्यार टीचर पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट