महराजगंज: थाना बरगदवा में मिशन शक्ति केंद्र का एसपी ने किया उद्घाटन, महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

जनपद महराजगंज में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना बरगदवा परिसर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस मौके पर एसपी ने केंद्र पर नियुक्त कर्मियों को निर्देशित किया कि वे Mission Shakti 5.0 अभियान के तहत महिला संबंधी शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं में सुरक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएं।उन्होंने यह भी कहा कि इस केंद्र के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को जमीन पर उतारना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।मिशन शक्ति केंद्र के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और छात्राओं को राहत मिलने के साथ ही पुलिस और जनता के बीच भरोसे का संबंध और मजबूत होगा।

Comments

Popular posts from this blog

मनमाने समय पर आते हैं मुख्य डाकघर के कर्मचारी, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

मनरेगा में भारी घोटाला: बिना काम भुगतान, फिर काट लिया जाता है मजदूर का हिस्सा – ₹500 देकर बाकी हड़प लेते हैं ग्रामप्रधान, सचिव और रोजगार सेवक!

प्रधान अध्यापक को हुआ शिक्षिका से प्यार टीचर पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट