महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं : तहसीलदार प्रियंका सिंह
रायबरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के तत्वाधान में स्थानीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सलोंन नगर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में “बालिका बचाओ, बालिका शिक्षित करो, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण योजनाओं व लैंगिक समानता” जैसे अहम विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार प्रियंका सिंह ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य नागार्जुन प्रसाद गुप्ता, माधुरी मौर्य, ठाकुर प्रसाद मौर्य, रूपल कुमार, समाजसेवी सुनील साहू, पूर्व सभासद इसरार हैदर रानू, दिनेश कौशल, अजय रस्तोगी, प्रधानाचार्य साधना शर्मा, दिनेश कुमार अग्रहरी सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ, बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में तहसीलदार प्रियंका सिंह ने कहा कि “आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। देश की राष्ट्रपति से लेकर जिलाधिकारी तक महिलाएं अपनी पहचान बना रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।” उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी ताकि वे भविष्य में एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकें।
Comments
Post a Comment