जेसीबी से बाग में पेड़ो की हत्याएं,अधिकारी क्यों है मौन ?
रायबरेली। लकड़हारे ने जेसीबी से कटवाया हरे पेड़ । पूरा मामला गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोविंद माधव पुर गांव का है । जहां बहुत सारे पेड़ काटे गए। कई पेड़ तो ठेकेदार के द्वारा दिन दहाड़े अवैध तरीके से बिना परमिशन से नीम के कई पेड़ ठेकेदार द्वारा कटा लिया गया । क्षेत्र में ठेकेदारो की दबंगई इस कदर है कि बिना परमिशन के क्षेत्र में घूम-घूम कर प्रतिबंधित हरे पेड़ो को जे सीबी से कटवा देते है । तस्वीरें में देख कर अंदाजा लगा सकते हैं। ठेकेदार द्वारा अब तक बाग के बाग समाप्त कर दिए गए हैं। इनके विरुद्ध वन विभाग के अधिकारी भी अपनी कार्यवाही करने में कतराते हैं। ये ठेकेदार भी वन विभाग अधिकारी को मोटी रकम देकर बिना परमिशन के पेड़ काटने में माहिर है। वन विभाग के अधिकारी ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई कब करेंगे ये तो जनता जानती है लेकिन थाना और वन विभाग के अधिकारी की मिली भगत से अवैध कटान जारी है । देखते हैं वन विभाग के अधिकारी ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही भी करते है या पेड़ो की इसी तरह होती रहेगी हत्याएं।
**
Comments
Post a Comment