लेखपाल पंकज वर्मा, भाई, बहन,भाभी, मां के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंटी जारी क्या अब भी पुलिस करेगी लेखपाल का सहयोग

रिपोर्ट: शशिकांत शुक्ल

रायबरेली। दहेज की मांग ,अय्याशी और अपनी पत्नी को पूरे गांव के सामने सड़क पर निर्वस्त्र करके पीटने और उसे रात में घर से निकाल देने में साथ देने वाली लेखपाल की मां मालती देवी,बहन सरोज, भाभी पूजा, जेठ नीरज पर लेखपाल की पत्नी विजयलक्ष्मी की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद माननीय न्यायालय ने सभी के विरुद्ध के जमानती वारंटी जारी किया है। पुलिस को इन सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है। अब देखना क्या है कि पुलिस लेखपाल पंकज वर्मा और उसके पूरे परिवार को बचाने के लिए क्या और कैसा प्रयास करती है । क्योंकि पंकज वर्मा लेखपाल जिले की ऊंचाहार तहसील में तैनात हैं और वहां बकायदा उनकी उपस्थिति दर्ज देखी जा सकती है । वही पर लेखपाल पंकज वर्मा अपने संगठन की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताते चलें कि डलमऊ थाना क्षेत्र के चकमलिक भीटी निवासी पंकज वर्मा लेखपाल का विवाह रायबरेली शहर के अमर नगर निवासी विजयलक्ष्मी वर्मा के साथ हुआ था । जिससे उनकी एक बेटी भी है। लेकिन इन दहेज लोभियों का मामला तब उजागर हो गया जब पंकज वर्मा की नौकरी में झोलझाल की बात पत्नी विजयलक्ष्मी के सामने आई । विजयलक्ष्मी के शिकायत के अनुसार ससुराल वालों ने पंकज वर्मा को लेखपाल की नौकरी के लिये आठ लाख रुपये घूस के तौर पर दिए थे और वही पैसा शादी के बाद से पत्नी विजयलक्ष्मी से पंकज वर्मा और ससुरालीजनो ने खुद मांगना शुरू कर दिया। इसके लिए उसके मायके से दिए गए समस्त जेवरात भी उतार कर बेचवा दिए
 यह बात विजय लक्ष्मी अपने घर वालों को भी बताती रही । परंतु आगे सब सही हो जाएगा यह सोचकर विजयलक्ष्मी के मायके वाले चुप बैठे रहे। नतीजा यह रहा की लेखपाल पंकज वर्मा उसके परिवार की मांग बढ़ती गई । मजबूरी में पत्नी विजयलक्ष्मी ने दहेज उत्पीड़न आदि का मामला थाने और माननीय न्यायालय में दर्ज कराया । बस फिर क्या था विजयलक्ष्मी ससुराल वालों ने विजयलक्ष्मी का जीना हराम कर दिया और 21 जनवरी 2025 को जब वह अपने दहेज व अन्य मामलों के लिए तारीख पेशी न्यायालय जा रही थी। तब उसे पंकज वर्मा और उसके ससुराल वालों ने बीच सड़क पर गांव वालों के सामने पीटना शुरू कर दिया । यही नहीं इस मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज होने के बाद भी इन दहेज लोगों का मन नहीं भरा और तीन माह बाद ही मार्च के महीने में एक बार फिर विजयलक्ष्मी को सभी लोगों ने जमकर मारा पीटा । विजय लक्ष्मी के अनुसार ससुराल में पति, सास, जेठ शराबी प्रवृत्ति के हैं और घर पड़ोस एवं अन्य महिलाओं के साथ आपत्तिजनक अश्लील व्यवहार करने की भी हरकते सुनाई देने लगी। विजय लक्ष्मी की शिकायत के अनुसार जेठ नीरज ने भी कई बार उसके साथ अश्लीलता करने का प्रयास किया । जिसकी शिकायत भी उसने अपने पति और ससुराल में की । परंतु ससुराल वालों ने इसे ससुराल का रिवाज बता दिया विजयलक्ष्मी ने बताया है कि पति और उसकी जेठानी के बीच के संबंध बताने में भी शर्म आती है की भाभी ने खुद पुलिस के सामने यह बात कह चुकी हैं कि उसके बच्चे उसके पति के नहीं है बल्कि देवर पंकज वर्मा के हैं और कुछ यही हरकतें उसके जेठ नीरज उसके साथ करने का प्रयास करते हैं। फिलहाल अब लेखपाल और उसके परिवार के ऊपर गैर जमानती वारंट जारी हो चुका है । लेखपाल पंकज ऊंचाहार तहसील में मौजूद दिखाई दे रहे हैं। पूरा घर गांव में है ननद सरोज अपने ससुराल में तो रोज पूर्व ही विदा होकर चली गई । अब इन सब के बाद देखना यह है कि डलमऊ पुलिस पंकज वर्मा और उसके परिवार को माननीय न्यायालय में खुद लेकर जाती है या उन्हें न्यायालय में आत्मसमर्पण करने का मौका प्रदान करती है क्योंकि पुलिस आने वाले समय में यही बताएगी कि मौके पर कोई मौजूद नहीं था। जबकि पंकज वर्मा की घर में चार-पांच भैंस बंधी हुई हैं जिनकी सेवा पानी उनके परिवार के गैर जमानती वारंटी करते हैं और पूरा गांव इस बात को देख सुन भी रहा है । परंतु पुलिस को यह गैर जमाती वारंटी नहीं दिखाई देते हैं । क्योंकि लंबे समय से ही थाने की पुलिस की पंकज वर्मा लेखपाल के साथ तगड़ी गलबहिया की चल रही है।

Comments