एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा नेता ने उम्मीदवार के साथ की समीक्षा - लक्ष्य को तय कर एक एक मतदाता को जोड़ने पर जोर


ऊंचाहार , रायबरेली । स्नातक एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने कमर कस ली है , पार्टी उम्मीदवार अवनीश पटेल के साथ अपने कार्यालय में बैठक के दौरान उन्होंने रणनीति तय की और लक्ष्य हासिल करने की रूपरेखा बनाई ।
      बैठक में आगामी स्नातक चुनाव की रूपरेखा तय की गई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के प्रति सक्रियता बढ़ाने, मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्नातक निर्वाचन पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर निर्धारित लक्ष्य की दिशा में काम करने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजा जितेन्द्र सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार तिवारी,मंडल अध्यक्ष पवन सिंह , एडवोकेट धर्मेश पाठक,सुनील मौर्या,अरविंद शर्मा,सुनील त्रिपाठी,रामू त्तिवारी,गिरधारी सोनी , राजू सोनी , विनीत कौशल , पवन पाल अजय यादव और क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष कौशल के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

मनमाने समय पर आते हैं मुख्य डाकघर के कर्मचारी, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

मनरेगा में भारी घोटाला: बिना काम भुगतान, फिर काट लिया जाता है मजदूर का हिस्सा – ₹500 देकर बाकी हड़प लेते हैं ग्रामप्रधान, सचिव और रोजगार सेवक!

प्रधान अध्यापक को हुआ शिक्षिका से प्यार टीचर पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट