महराजगंज: बिना SMS सिस्टम के फसल कटाई पर सदर तहसीलदार की सख्ती, किसानों से पराली न जलाने की अपील

महराजगंज: सदर तहसीलदार ने आज खेतों में हो रही फसल कटाई के दौरान बिना Combine Harvester SMS सिस्टम के काम करने वाले किसानों और मशीन मालिकों पर दिखाई सख्ती। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्पष्ट निर्देश दिए कि अब बिना SMS सिस्टम की अनुमति के किसी भी खेत की कटाई नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सभी किसानों को करना होगा ताकि पराली जलाने जैसी समस्याओं पर रोक लग सके। तहसीलदार ने किसानों से अपील की कि पराली को न जलाएं, बल्कि उसका उचित निस्तारण करें।

सदर तहसीलदार ने चेतावनी दी कि अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का यह कदम पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

मनमाने समय पर आते हैं मुख्य डाकघर के कर्मचारी, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

मनरेगा में भारी घोटाला: बिना काम भुगतान, फिर काट लिया जाता है मजदूर का हिस्सा – ₹500 देकर बाकी हड़प लेते हैं ग्रामप्रधान, सचिव और रोजगार सेवक!

प्रधान अध्यापक को हुआ शिक्षिका से प्यार टीचर पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट