Posts

Showing posts from December, 2025

6 माह की गर्भवती मुस्लिम महिला दर-दर भटक रही: हिंदू पति लापता, हत्या की आशंका!

Image
प्यार, शादी और फिर अपनों की ही नफरत का शिकार। रायबरेली से एक ऐसी खबर आ रही है जो दिल दहला देने वाली है। एक छह महीने की गर्भवती मुस्लिम महिला अपने हिंदू पति की सलामती के लिए शासन से लेकर प्रशासन तक के चक्कर काट रही है, लेकिन उसका पति पिछले कई दिनों से लापता है। साजिश का शिकार हुआ प्यार? रायबरेली की रहने वाली इस महिला ने डलमऊ के दीनू सिंह से प्रेम विवाह किया था। दोनों आगरा में अपना छोटा सा कारोबार कर शांति से रह रहे थे। लेकिन परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। आरोप है कि 26 दिसंबर को पति के भाई ने घर में एक आयोजन का बहाना बनाकर और सुरक्षा का वादा देकर दीनू को आगरा से रायबरेली बुलाया। लेकिन घर पहुँचने से पहले ही दीनू सिंह रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। सिस्टम की बेरुखी और अपनों का डर पीड़िता का आरोप है कि उसके ससुराल वाले, जिनमें कथित तौर पर एक एसटीएफ (STF) कर्मी भी शामिल है, इस शादी से बेहद नाराज थे और लगातार धमकियां दे रहे थे। महिला को अंदेशा है कि उसके पति की हत्या की जा चुकी है या उन्हें कहीं बंधक बनाकर रखा गया है। बेबसी की हद तो तब हो गई जब डलमऊ थाने की पुलिस ने मदद करने क...

किसना डायमंड ग्रुप के मैराथन में सैकड़ो लोगों ने लिया हिस्सा, विनर को मिला डायमंड गिफ्ट

Image
रायबरेली। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी कंपनी के द्वारा आयोजित मैराथन में सैकड़ो लोगों ने हिस्सा लिया रायबरेली में मोतीलाल नेहरू स्टेडियम से इस मैराथन की शुरुआत हुई l किसना ग्रुप के द्वारा आयोजित इस मैराथन में हिस्सा लेने के लिए सुबह 7:00 मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में लोग इकट्ठा हो गए मैराथन को वरिष्ठ सर्जन डॉ आर एस मालवीय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया l सैकड़ो लोगों के साथ स्वच्छ भारत अभियान के लिए आयोजित मैराथन स्टेडियम से निकलकर बस स्टॉप पहुंची वहां से डिग्री कॉलेज चौराहा महिला थाना होते हुए स्टेडियम में समाप्त हुई l डॉ आर एस मालवीय ने कंपनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वस्थ भारत अभियान के लिए कंपनी का यह कदम सराहनीय है इसी तरह के अभियान से पर्यावरण जागरूकता और स्वच्छ भारत अभियान को मजबूती मिलेगी l किसना डायमंड ग्रुप ने इस मैराथन में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले भागीदार को डायमंड का उपहार देने की घोषणा की थी जिसमें पुरुष वर्ग में प्रथम पुरस्कार इंद्रजीत व द्वितीय पुरस्कार सौरभ कुमार को प्राप्त हुआ l तथा महिला ग्रुप में प्रथम पुरस्कार वर्षा सिंह को व द्वितीय प...

समर्पण दिवस पर व्यापार मंडल द्वारा 51 वितरित किया गया कंबल

Image
रायबरेली। उन्मुख फाउंडेशन के प्रयास से व्यापार मंडल द्वारा समर्पण दिवस पर ठंड से राहत दिलाने का हुआ पुनीत कार्य- अतुल गुप्ता डीह, रायबरेली उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा की व्यापार मंडल हमेशा जनसेवा समर्पण भाव से करता आ रहा है उसी कड़ी में आज मंडल पदाधिकारी के साथ 51 बुजुर्ग,विधवा माता, एवं दिव्यांग जनों को व्यापार मंडल की टीम के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। जनपद से व्यापार मंडल पदाधिकारी चंद्र प्रकाश गुप्ता जिला कोषाध्यक्ष, के के गुप्ता नगर अध्यक्ष, शिखर श्रीवास्तव जिला मंत्री ,कमर नकवी, ताहिर फातिमा एवं सत्येन्द्र यादव सहयोगी द्वारा कंबल वितरण में सहयोग किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने कहा कि समर्पण दिवस के दौरान भीषण ठंड में गरीबों को कंबल वितरित कर उन्हें ठंड से निजात दिलाने का कार्य किया जा रहा है जो 27 दिसंबर तक अनवरत जारी रहेगा। श्री गुप्ता ने कहा कि उन्मुख फाउंडेशन की प्रबंधक रीता पाण्डेय के सुझाव पर ग्रामीण क्षेत्र की मलिन बस्ती में रह रहे बुजुर्ग ,दिव्यांग एवं विधवा माता को कंबल का वितरण किया गया है। व...

प्रधान अध्यापक को हुआ शिक्षिका से प्यार टीचर पत्नी ने लिखाई रिपोर्ट

Image
रायबरेली। सरकारी स्कूल के प्रधान अध्यापक को उन्हीं के विभाग की एक शिक्षिका से हो गई मोहब्बत और पत्नी ने लिखा दी थाने में रिपोर्ट। मामला चर्चा में बना हुआ है अब देखना यह है कि आगे क्या कार्रवाई होती है। लेकिन मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला जौनपुर के ग्राम भलुआही थाना बदलापुर जौनपुर की निवासिनी शिक्षिका है। जिसकी शादी करीब 14 वर्ष पूर्व सजीव कुमार सिंह पुत्र स्व0 अम्बरीष सिंह निवासी ग्राम गोविंदपुर थाना आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ के साथ हिंदू रीति रिवाज से हुई। शिक्षिका के पति शुरू से ही उसके परिजनों द्वारा दिए गए दहेज और उससे संतुष्ट नहीं थे । पति शिक्षक के तौर पर रायबरेली जिले में पहले से ही अध्यापक थे। अतः उसने अपना स्थानांतरण रायबरेली करवा लिया। इसी दौरान शिक्षिका को पति के अवैध संबंध की जानकारी हुई। अपनी तहरीर में उसने बताया है कि जावित्री यादव पत्नी सौरव यादव से उसके पति के अवैध संबंध की हो गई। जिसकी जानकारी मिलने पर उसके शिक्षक पति अक्सर उससे कम दहेज का ताना देते हुए और जावित्री यादव का पक्ष लेकर गाली गलौज करते हुए मारा पीट करते हुए आइदा जावित्री यादव का...

साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति, साहू चौपाल द्वारा जागरण संगोष्ठी का आयोजन सलोन

Image
रायबरेली। साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति, साहू चौपाल द्वारा साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति, साहू चौपाल द्वारा सलोन क्षेत्र के रसूलपुर ग्रामसभा में जन जागरण संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जन जागरण संगोष्ठी का आयोजन सलोन तहसील प्रभारी मनोज साहू के नेतृत्व में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष के. के. साहू रहें, अध्यक्षता जिला संरक्षक रामशरण साहू ने की,संगोष्ठी में अरुण साहू को रोहनिया ब्लॉक अध्यक्ष,सुमित साहू महामंत्री,आशीष साहू संरक्षक, उपाध्यक्ष पुट्ठीलाल साहू, रकम साहू,किशोरीलाल साहू,गया प्रसाद साहू एवं मंत्री की जिम्मेदारी अमन साहू और राहुल साहू को दी गई, संगोष्ठी में प्रदेश अध्यक्ष के. के. साहू ने कहा आज प्रदेश ही नहीं पूरे देश के साहू भाई साहू चौपाल से मजबूती से जुड़कर समाज हित में काम कर रहें है,जिला महासचिव डाक्टर संजीव साहू ने कहा हमें अपने बच्चों को उच्च शिच्छा देनी होंगी साथ पूरे साहू समाज को एकजुट होने की वकालत की, नगर अध्यक्ष अमित साहू ने कहा साहू चौपाल हमेशा गरीब लोगों की मदत करता है, सलोन तहसील प्रभारी मनोज साहू ने कहा पंचायत चुनाव से पहले सलोन में साहू...

भ्रामक खबर प्रकाशित करने पर अमर उजाला के मुख्य संपादक को नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

Image
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में भ्रामक और गलत समाचार प्रकाशित करने के मामले में जिला खनन अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। खनन विभाग की छवि धूमिल करने और बिना तथ्यों की पुष्टि किए खबर चलाने के आरोप में 'अमर उजाला' अखबार के मुख्य संपादक को कानूनी नोटिस जारी किया गया है। ​ क्या है पूरा मामला? ​मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में अमर उजाला के रामपुर संस्करण में खनन विभाग और अवैध खनन से जुड़ी एक खबर प्रकाशित की गई थी। जिला खनन अधिकारी का आरोप है कि उक्त समाचार पूरी तरह से निराधार और तथ्यों से परे था। विभाग का कहना है कि खबर प्रकाशित करने से पहले संबंधित अधिकारियों का पक्ष नहीं लिया गया, जिससे जनता के बीच विभाग की छवि खराब हुई है। ​ नोटिस में दी गई चेतावनी ​जिला खनन अधिकारी द्वारा जारी किए गए नोटिस में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि: ​अखबार ने पत्रकारिता के मानकों का उल्लंघन किया है। ​भ्रामक सूचना फैलाकर सरकारी कार्य में बाधा डालने और विभाग की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने का प्रयास किया गया है। ​संपादक से इस मामले में लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। ​अधिकारी ने...

कुशीनगर में भूचाल! 'रेड हिल्स ग्रुप' के मालिक आलमगीर अंसारी के ठिकानों पर IT की बड़ी रेड, क्या खुलने वाले हैं रियल एस्टेट के काले राज?

Image
​ कुशीनगर, 16 दिसंबर, मंगलवार: जनपद कुशीनगर के सबसे बड़े प्रापर्टी डीलरों में से एक 'रेड हिल्स ग्रुप' के मालिक आलमगीर अंसारी के ठिकानों पर आज सुबह तड़के ही आयकर विभाग (Income Tax Department) की दो टीमों ने एक साथ धावा बोल दिया। यह अचानक हुई कार्रवाई पूरे जिले के व्यापारिक जगत में भूचाल ले आई है। ​ गोपनीयता की दीवार ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कसया थाना क्षेत्र के पंडित दीनदयाल नगर स्थित रेड हिल्स ग्रुप के मुख्य कार्यालय और मल्लुडीह स्थित आलमगीर अंसारी के आवास पर सुबह से ही आयकर विभाग के अधिकारी मौजूद हैं। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि टीमें जमीन के व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक खातों और लेनदेन की गोपनीय जानकारी जुटाने में लगी हैं। ​ महत्वपूर्ण नोट: छापेमारी की संवेदनशीलता को देखते हुए, दोनों ही ठिकानों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति, मीडिया या शुभचिंतक को अंदर जाने की अनुमति नहीं है। अधिकारी इस ऑपरेशन के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी देने से पूरी तरह परहेज़ कर रहे हैं, जो इस बात का संकेत है कि विभाग बड़े पैमाने पर...

प्रथम सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री बैजनाथ कुरील "बाबू" जी का 105 वें जन्म दिवस पर फल ,मिष्ठान वितरण

Image
रिपोर्ट- सन्दीप मिश्रा  रायबरेली के प्रथम सांसद बैजनाथ कुरील "बाबू" जी पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार के 105 वें जन्म दिवस पर उनके अनुयायियों द्वारा फल ,मिष्ठान वितरण कर मनाया गया सामाजिक एकता कार्यक्रम। संत शिरोमणि गुरु रविदास मन्दिर/रैदास आश्रम सामुदायिक केन्द्र रायबरेली के संयोजन में स्वo बैजनाथ कुरील एंव राम दुलारे स्मृति सेवा संस्थान रायबरेली एंव विश्व दलित परिषद,उo प्रo रायबरेली के संयुक्त तत्वाधान में जनपद के ब्लाक खीरों ग्राम लल्ला खेड़ा के निवासी अनुसूचित जाति रैदास समाज में जन्मे, गरीब वंचित शोषितों के मसीहा संसदीय क्षेत्र रायबरेली(sc) के प्रथम सांसद बैजनाथ कुरील "बाबू" जी पूर्व केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार के 105 वें जन्म दिवस उनके अनुयायियों द्वारा सुपर मार्केट पुलिस चौकी स्थित प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर राहगीरों को फल,मिष्ठान वितरण कर सामाजिक वैचारिक संगोष्ठी कर सामाजिक एकता के रूप में मनाया। संगोष्ठी के अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट राम सेवक चौधरी एंव संचालन बहुजन नेता राजेश कुरील ने किया। कार्यक्रम में सर्वजन हिताय फाउंडेशन ...

मनमाने समय पर आते हैं मुख्य डाकघर के कर्मचारी, उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

Image
रायबरेली: शहर के घंटाघर चौराहे पर स्थित मुख्य डाकघर इन दिनों अपनी अव्यवस्था और कर्मचारियों की मनमानी के कारण चर्चा में है। कहने को तो डाकघर में काम करने का निर्धारित समय सुबह 10:00 बजे से शुरू होता है, लेकिन यहां के कर्मचारी और अधिकारी इस समय-सारणी का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं, जिसका खामियाजा आम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। ⏰ 10:30 बजे तक खाली रहे काउंटर आज मुख्य डाकघर में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। सुबह 10:00 बजे काम शुरू होने के निर्धारित समय के बावजूद, 10:30 बजे तक अधिकांश काउंटर खाली पड़े रहे। उपभोक्ता अपने आवश्यक कार्यों के लिए लाइन लगाकर खड़े रहे, लेकिन उन्हें सुनने या उनके दस्तावेज़ों का कार्य करने वाला कोई कर्मचारी या बाबू मौजूद नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विलंब से खुलने के कारण केवल सफाई कर्मचारी ही फर्नीचर को साफ करता हुआ दिखाई दिया, जबकि लोग बेसब्री से कर्मचारियों का इंतज़ार कर रहे थे। 🤷‍♂️ न समय का पता, न उपभोक्ताओं से सरोकार उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग के कर्मचारी इतने मनमाने हो गए हैं कि उन्हें न तो निर्धारित समय का ध्यान रहता ...

डा. रिज़वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की 4 दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शानदार आगाज़

Image
रायबरेली :लालगंज स्थित डा. रिज़वी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में 4 दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का शानदार शुभारम्भ हो गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन ऐहार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश फ़ौजी ने किया। उन्होंने सर्वप्रथम मशाल प्रज्वलित कर खेलों के प्रति उत्साह का संचार किया और फिर सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया। 🎉 पहले दिन रहा शानदार उत्साह खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन खिलाड़ियों और अभिभावकों में गज़ब का उत्साह देखने को मिला। पूरा मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा। पहले दिन के मुख्य आकर्षण और विजेता: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता: विभिन्न कक्षाओं के बच्चों के बीच हुई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में पीहू, आवेश, अलीना, आयरा, इल्मा, और इनाया ने अपने-अपने वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिभावकों के खेल: महिलाओं की रस्साकशी (Tug of War): इस रोमांचक मुकाबले में आज़ाद क्लब की टीम ने बाजी मारी। गोट्टा प्रतियोगिता: शाहीन और याशमीन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान हासिल किया। बित्ती-बित्ती प्रतियोगिता: यह खेल रुकसाना ने जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता खिलाड़ियों और...

श्री गौरी शंकर शिव मंदिर धाम से 5 क्विंटल का घंटा चोरी, स्थानीय प्रशासन पर उठे सवाल

Image
रायबरेली: ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के ग्रामसभा हमीदपुर बड़ागांव में आस्था के प्रमुख केंद्र श्री गौरी शंकर शिव मंदिर धाम में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर से लगभग 5 क्विंटल (500 किलोग्राम) वजनी पीतल का विशाल घंटा चोरी हो गया है। इस चोरी की घटना से न केवल स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है, बल्कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 🔔 चोरी की घटना बताया जा रहा है कि चोर देर रात मंदिर का ताला तोड़कर या किसी अन्य तरीके से परिसर में घुसे। उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार पर लटकाए गए प्राचीन और भारी-भरकम घंटे को निशाना बनाया और उसे चुराकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो उन्हें घंटा गायब मिला, जिसके बाद चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। 😔 स्थानीय प्रशासन पर चुप्पी साधने का आरोप इस सनसनीखेज चोरी के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। घटना के इतने घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और मंदिर समिति तथा स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन इस मामले में 'चुप्पी साधे...

केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे UP बीजेपी के नए अध्यक्ष, निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय

Image
​ लखनऊ, उत्तर प्रदेश ​उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष पद के लिए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। शुक्रवार को नामांकन की आखिरी तारीख तक सिर्फ उन्होंने ही अपना पर्चा दाखिल किया है। ​पार्टी सूत्रों के अनुसार, पंकज चौधरी के सामने किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया है, जिससे उनका प्रदेश अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। ​ सामाजिक समीकरण साधने पर जोर ​पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले को बीजेपी की 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वह पूर्वांचल क्षेत्र से आते हैं और ओबीसी (कुर्मी) समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं। ​ ओबीसी वोट बैंक: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कुर्मी समुदाय का वोट बैंक (अनुमानित 6%) काफी निर्णायक माना जाता है, खासकर पूर्वांचल और मध्य यूपी की कई सीटों पर। चौधरी को अध्यक्ष बनाकर बीजेपी इस बड़े वोट बैंक को मजबूत संदेश देना चाहती है। ​ क्षेत्रीय संतुलन: पार्टी ने यह नियुक्ति करके क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन ...

यूपी BJP अध्यक्ष पर अंतिम मुहर किसकी? रहस्य बरकरार, क्या केंद्रीय नेतृत्व देगा कोई बड़ा 'सरप्राइज'?

Image
​ लखनऊ/नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अगले प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव अब अंतिम चरण में है, लेकिन सस्पेंस अपने चरम पर है। 14 दिसंबर को होने वाली औपचारिक घोषणा से ठीक पहले, दिल्ली और लखनऊ के सियासी गलियारों में यह अटकलें तेज़ हैं कि क्या केंद्रीय नेतृत्व चर्चा में चल रहे नामों से हटकर कोई बड़ा 'सरप्राइज' दे सकता है। ​ सस्पेंस के मुख्य बिंदु: ​ OBC, लेकिन कौन? ​माना जा रहा है कि अगला अध्यक्ष OBC वर्ग से होगा, लेकिन रेस में शामिल बी.एल. वर्मा, पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह के अलावा एक 'डार्क हॉर्स' नाम की एंट्री की संभावना बढ़ गई है। ​ 'चौथा नाम' कौन? ​विश्वसनीय सूत्रों का कहना है कि संघ और संगठन के बीच चल रही अंतिम मंत्रणा में एक ऐसा नाम भी सामने आया है, जो 'लो प्रोफाइल' रहते हुए भी संगठन पर मज़बूत पकड़ रखता है। यह नाम अभी तक मीडिया की सुर्खियों से दूर रहा है, जिससे सस्पेंस गहरा गया है। ​ युवा चेहरे को मौका? ​कुछ जानकारों का मानना है कि पार्टी 2027 के चुनावों को देखते हुए किसी तेज़-तर्रार युवा नेता को यह ...

नौसेना दिवस पर पूर्व नौसैनिकों ने आयोजित किया भव्य कार्यक्रम, अनुभव साझा कर दी नई पीढ़ी को प्रेरणा

Image
रायबरेली।  नौसेना दिवस के पावन अवसर पर रायबरेली जनपद के पूर्व नौसैनिकों ने एक यादगार और भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। शहर के एक सामुदायिक भवन में आयोजित इस समारोह में दर्जनों पूर्व नौसैनिकों ने एकत्र होकर अपनी पुरानी यादों को ताजा किया और नई पीढ़ी को देशसेवा की प्रेरणा दी। कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय नौसेना की परंपरा के अनुसार केक काटकर की गई। इसके बाद पूर्व सैनिकों ने मंच पर आकर अपने-अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान भावुक पल भी आए जब कई सैनिकों ने समुद्र में बिताए खतरनाक दिनों और देश की रक्षा में दिए योगदान की कहानियां सुनाईं। आज नौसेना में सुविधाएं बढ़ीं, लेकिन जज्बा वही: उमा शंकर ऑनरेरी लेफ्टिनेंट उमा शंकर ने कहा, “जब हम नौसेना में थे तब जहाजों में सुविधाएं सीमित थीं, लेकिन आज की नौसेना अत्याधुनिक तकनीक से लैस है। जहाज, हथियार, रहन-सहन सब कुछ बेहतर हो गया है। फिर भी सैनिक का जज्बा और देशभक्ति आज भी वैसी ही है जैसी पहले थी।” इन पूर्व सैनिकों ने साझा किए अपने अनुभव कार्यक्रम में वरिष्ठ नेवल वेटरन धीरेंद्र सिंह, एसजेएस पब्लिक स्कूल के पीआरओ मनोज शर्मा, आरबी सिंह, श्याम भवन ...

सरकारी नौकरी करने वाले पंकज वर्मा लेखपाल और घर बैठ भाई नीरज तक कब पहुंचेगी पुलिस ? जारी है गैर जमानती वारंट

Image
रायबरेली। डलमऊ थाना क्षेत्र के डंगरी चक मलिक भीटी निवासी पंकज वर्मा पुत्र राम बहादुर जिले की ऊंचाहार तहसील में तैनात है और S.I.R में अपनी उपस्थित सरकारी दस्तावेजो में दर्ज करवा रहे है। लेकिन माननीय न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट में पुलिस लेखपाल तक नहीं पहुंच पा रही है। डलमऊ पुलिस लेखपाल पंकज वर्मा और उसके परिवार पर इस कदर मेहरबान है कि पुलिस अभी तक उसके भाई नीरज वर्मा को भी माननीय न्यायालय में उपस्थित नहीं करा पाई। जबकि लेखपाल का भाई नीरज वर्मा घर पर अपने गांव डंगरी में उपस्थित बताया जा रहा है। बताते चले कि लेखपाल पंकज वर्मा उसके भाई नीरज और मां एवं बहन सरोज वर्मा पर 27 नवंबर 2025 को गैर जमानती वारंट जारी हुआ था । तब से पुलिस पंकज वर्मा उसके परिवार को अपने कागजों में खोज रही है। सूत्र बताते हैं कि थाने की पुलिस और लेखपाल के बीच तगड़ा गठबंधन चल रहा है । जिस कारण पुलिस पंकज वर्मा और उसके परिवार वालों को भरपूर मदद कर रही है कि वो सभी माननीय न्यायालय में आत्मसमर्पण कर सके। जानकारी के अनुसार पंकज वर्मा लेखपाल और उसके भाई नीरज वर्मा आदि ने मिलकर लेखपाल की पत्नी विजय लक्ष्मी व...