Posts

Showing posts from November, 2025

नेशनल हेराल्ड केस में नई FIR, सोनिया–राहुल समेत 9 पर आपराधिक साजिश का आरोप

Image
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस की शीर्ष नेतृत्व पर एक और कानूनी शिकंजा कस दिया है। नई FIR में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कुल 9 व्यक्तियों और कंपनियों के नाम दर्ज किए गए हैं।  क्या है नई FIR का मामला? शिकायत के अनुसार, एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को कथित रूप से धोखे से खरीदने की आपराधिक साजिश रची गई, जो उस समय कांग्रेस से जुड़ी कंपनी मानी जाती थी और जिसके पास करीब 2,000 करोड़ रुपये की संपत्तियां थीं। आरोप है कि यह अधिग्रहण यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के जरिए किया गया, जिसमें गांधी परिवार की लगभग 76% हिस्सेदारी बताई जाती है। FIR के मुताबिक, कोलकाता स्थित कथित शेल कंपनी डोटेक्स मर्चेंडाइज प्राइवेट लिमिटेड ने यंग इंडियन को 1 करोड़ रुपये दिए। इसी रकम में से 50 लाख रुपये कांग्रेस को चुकाकर AJL पर नियंत्रण लेने की डील की गई, जबकि कंपनी के पास हजारों करोड़ की अचल संपत्तियां थीं।  किन–किन के नाम FIR में दर्ज? दिल्ली पुलिस की 3 अक्टूबर की FIR में सोनिया गांधी और राहुल ग...

एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा नेता ने उम्मीदवार के साथ की समीक्षा - लक्ष्य को तय कर एक एक मतदाता को जोड़ने पर जोर

Image
ऊंचाहार , रायबरेली । स्नातक एमएलसी चुनाव हेतु भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष चंद्र कौशल ने कमर कस ली है , पार्टी उम्मीदवार अवनीश पटेल के साथ अपने कार्यालय में बैठक के दौरान उन्होंने रणनीति तय की और लक्ष्य हासिल करने की रूपरेखा बनाई ।       बैठक में आगामी स्नातक चुनाव की रूपरेखा तय की गई। इसमें बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने पर विशेष बल दिया गया। ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से चुनाव के प्रति सक्रियता बढ़ाने, मतदाताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्नातक निर्वाचन पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसे सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर निर्धारित लक्ष्य की दिशा में काम करने का आग्रह किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से राजा जितेन्द्र सिंह,पूर्व मंडल अध्यक्ष राज कुमार तिवारी,मंडल अध्यक्ष पवन सिंह , एडवोकेट धर्मेश पाठक,सुनील मौर्या,अरविंद शर्मा,सुनील त्रिपाठी,रामू ...

अधूरा आधार, अधूरी नीति, नागरिक फँसा मकड़जाल में-- रज्जू खान

Image
  रायबरेली: समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद रज्जू खान एडवोकेट ने अपने बयान में कहा कि आधार कार्ड जिसे भारत की सबसे बड़ी डिजिटल पहचान बताया गया आज हर सरकारी काम की पहली सीढ़ी बन चुका है। वोटर ID, PAN कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, बैंक खाता, स्कूल–कॉलेज में प्रवेश, छात्रवृत्ति, राशन कार्ड, सरकारी योजनाएँ कौन-सी सुविधा है जो आधार पर निर्भर नहीं ? एक दशक में यह कार्ड हमारी पहचान का सबसे अनिवार्य दस्तावेज़ बन गया है। सरकार ने अरबों रुपये खर्च किए, जनता को लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा कराया, आधार को मोबाइल, बैंक, राशन से जोड़ने के लाखों अभियान चलाए। लोगों को यह विश्वास दिलाया गया कि आधार ही भविष्य की कुंजी है, आधार ही लाभ का रास्ता है, और आधार ही पहचान की अंतिम सीढ़ी है। लेकिन आश्चर्य यह है कि वही आधार जिसके बिना आज कोई योजना, कोई KYC और कोई सरकारी प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकती फ़िरभी उसी आधार को सबसे बुनियादी पहचान जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाता। आधार को जन्म प्रमाणपत्र के बराबर दर्जा नहीं मिला है। यही सबसे बड़ा व...

लेखपाल पंकज वर्मा, भाई, बहन,भाभी, मां के विरुद्ध गैर जमानतीय वारंटी जारी क्या अब भी पुलिस करेगी लेखपाल का सहयोग

Image
रिपोर्ट: शशिकांत शुक्ल रायबरेली। दहेज की मांग ,अय्याशी और अपनी पत्नी को पूरे गांव के सामने सड़क पर निर्वस्त्र करके पीटने और उसे रात में घर से निकाल देने में साथ देने वाली लेखपाल की मां मालती देवी,बहन सरोज, भाभी पूजा, जेठ नीरज पर लेखपाल की पत्नी विजयलक्ष्मी की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद माननीय न्यायालय ने सभी के विरुद्ध के जमानती वारंटी जारी किया है। पुलिस को इन सभी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने का आदेश जारी किया है। अब देखना क्या है कि पुलिस लेखपाल पंकज वर्मा और उसके पूरे परिवार को बचाने के लिए क्या और कैसा प्रयास करती है । क्योंकि पंकज वर्मा लेखपाल जिले की ऊंचाहार तहसील में तैनात हैं और वहां बकायदा उनकी उपस्थिति दर्ज देखी जा सकती है । वही पर लेखपाल पंकज वर्मा अपने संगठन की मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन भी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताते चलें कि डलमऊ थाना क्षेत्र के चकमलिक भीटी निवासी पंकज वर्मा लेखपाल का विवाह रायबरेली शहर के अमर नगर निवासी विजयलक्ष्मी वर्मा के साथ हुआ था । जिससे उनकी एक बेटी भी है। लेकिन इन दहेज लोभियों का मामला तब उजागर हो गया जब पंकज वर्मा की...

शैलेन्द्र अग्निहोत्री प्रदेश अध्यक्ष,राजेंद्र अवस्थी प्रदेश संयोजक नियुक्त, प्रदेश भर से बधाइयों का सिलसिला शुरू

Image
रायबरेली।अखिल भारतीय हिंदू महासभा में सोमवार को महत्वपूर्ण संगठनात्मक फेरबदल करते हुए प्रदेश स्तर पर दो प्रमुख नियुक्तियाँ की गईं।राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट के दिशा-निर्देश पर संगठन के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रभारी अनिल कुमार शर्मा ने शैलेन्द्र अग्निहोत्री को प्रदेश अध्यक्ष तथा राजेंद्र अवस्थी को प्रदेश संयोजक के पद पर मनोनयन पत्र सौंपा।नई नियुक्तियों के साथ ही संगठन ने आगामी समय में प्रदेशभर में सदस्यता विस्तार,जिला इकाइयों के पुनर्गठन और हिंदू समाज से जुड़े कार्यक्रमों को तीव्र गति से आगे बढ़ाने की घोषणा की है। *नवमनोनीत पदाधिकारियों ने जताया आभार* मनोनयन के बाद शैलेन्द्र अग्निहोत्री और राजेंद्र अवस्थी ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास जताया है,उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएँगे।दोनों ने कहा कि प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाना और सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों को नई दिशा देना उनकी प्राथमिकता होगी। नियुक्तियों की घोषणा होते ही संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा गया।प्रदेश कार्यकारिणी,जिला,महानगर और तहसील इकाइयों के पदाधिकारियों ने बधाई संदेश ...

सरेनी विधायक प्रतिनिधि ने खजूरगांव में कौशल प्रशिक्षण केंद्र का किया शुभारम्भ

Image
ग्रामीण युवा प्रशिक्षण प्राप्त कर बन सकेंगे आत्मनिर्भर : दिव्यांबर प्रताप सिंह लालगंज, रायबरेली। जनपद के लालगंज विकास खंड के खजुरगांव में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन का प्रशिक्षण केंद्र जो कि इंप्रेशंस सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज, लालूमऊ, खजूरगांव में एक कौशल प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। जिसका शुभारम्भ सरेनी विधायक प्रतिनिधि दिव्यांबर प्रताप सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण और ग्रामीण एवं प्रशिक्षण लेने वाली छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम के दौरान सरेनी विधायक प्रतिनिधि दिव्यांबर प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कौशल विकास मिशन युवाओं के भविष्य को नई दिशा देने वाली योजना है। इसके माध्यम से ग्रामीण युवा रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन सकेंगे।  जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन रायबरेली वंदना सिंह ने जानकारी दी कि यह केंद्र उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन से संबद्ध प्रशिक्षण प्रदाता संस्था इंप्रेशंस सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड द्वा...

साहू चौपाल के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के. के. साहू हुए सम्मानित

Image
गत दिनों साहू चौपाल रायबरेली द्वारा शहर के एक होटल में जिलाध्यक्ष के. के. साहू के नेतृत्त्व में प्रतिभा सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया था, के. के. साहू की सक्रिय नेतृत्त्वक्षमता को देखते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र साहू ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया था,उसी क्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता ने हर्ष व्यक्त करते हुए साहू चौपाल के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के. के. साहू एवं जिला संरक्षक राम शरण साहू का पूरी टीम के साथ सम्मान किया, प्रदेश अध्यक्ष अतुल कुमार गुप्ता एवं जिलाध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता ने कहा के. के. साहू जी व्यापार मण्डल में नगर अध्यक्ष रहते हुए पूरे जिले में व्यापारियों को एक सूत्र में पिरोने का काम करते रहते है, आज उसी मेहनत का प्रतिफल उनको साहू चौपाल के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष राम चंद्र साहू ने दिया, वरिष्ठ जिलामहामंत्री एवं युवा नगर अध्यक्ष दिलदार रायनी ने कहा के. के. साहू हमेशा अपनी जिम्मे...

हिस्ट्रीशीटर पर कार्यवाही हेतु आगे आए ब्राहम्ण सगठन के पदाधिकारी

Image
- विक्की सरवर के अपराधों पर अंकुश लगाने की मांग - ब्राह्मण शक्ति परिषद के कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय के बाहर किया जोरदार प्रदर्शन रायबरेली में अखिल भारतीय ब्राह्मण शक्ति परिषद ट्रस्ट के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित एक मांग-पत्र सौंपा। मांग-पत्र को जिलाधिकारी की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट राम औतार ने प्राप्त किया। ज्ञापन में रायबरेली जनपद के कुख्यात अपराधी विक्की सरवर की अपराधिक गतिविधियों पर तत्काल अंकुश लगाने की मांग की गई है। संगठन का आरोप है कि विक्की सरवर एक की हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जो जनपद के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों का आरोपी है और आम जनता के लिए खतरा बना हुआ है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और बैनर-स्लोगन के माध्यम से विक्की सरवर की गिरफ्तारी तथा उसके अपराधी गिरोह का खात्मा करने की मांग दोहराई। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, यह प्रदर्शन जनहित में किया गया है, क्योंकि विक्की सरवर की वजह से रायबरेली में शांति व्यवस्था खतरे में है। ज्ञापन में विस्तार से आरोपी ...

घर गिराए जाने से बेघर महिलाओ ने मांगा पूनम सिंह का साथ

Image
रायबरेली शहर के बस स्टेशन मुख्य गेट के सामने स्थित सोनकर परिवार का घर माननीय न्यायालय के आदेश के बाद प्रशासन द्वारा गिरा दिया गया। इस कार्रवाई के बाद परिवार पूरी तरह बेघर हो गया, जिससे महिलाओं और बच्चों में गहरा तनाव और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। गुरुवार को इस घटना से प्रभावित दो दर्जन से अधिक महिलाएँ अपनी समस्याएँ लेकर धुन्नी सिंह नगर स्थित कार्यालय पहुँचीं। महिलाओं ने बताया कि घर टूटने के बाद से उन्हें किसी प्रकार की सहायता नहीं मिली है और हालात बेहद कठिन होते जा रहे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कमला फ़ाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने पीड़ित महिलाओं की समस्याएँ विस्तार से सुनीं। उन्होंने तुरंत भोजन सामग्री की व्यवस्था कराई और यह आश्वासन दिया कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। साथ ही उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने का भरोसा भी दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे बेघर हुए परिवारों को तत्काल राहत और पुनर्वास की आवश्यकता है। सामाजिक संगठनों और जागरूक नागरिकों से अपील की जा रही है कि कठिन समय में इन परिवारों की मदद के लिए आगे आएँ।

महराजगंज: बिना SMS सिस्टम के फसल कटाई पर सदर तहसीलदार की सख्ती, किसानों से पराली न जलाने की अपील

Image
महराजगंज: सदर तहसीलदार ने आज खेतों में हो रही फसल कटाई के दौरान बिना Combine Harvester SMS सिस्टम के काम करने वाले किसानों और मशीन मालिकों पर दिखाई सख्ती। तहसीलदार मौके पर पहुंचे और स्पष्ट निर्देश दिए कि अब बिना SMS सिस्टम की अनुमति के किसी भी खेत की कटाई नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन सभी किसानों को करना होगा ताकि पराली जलाने जैसी समस्याओं पर रोक लग सके। तहसीलदार ने किसानों से अपील की कि पराली को न जलाएं, बल्कि उसका उचित निस्तारण करें। सदर तहसीलदार ने चेतावनी दी कि अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का यह कदम पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

साहू चौपाल का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न

Image
रिपोर्ट: सन्दीप मिश्रा रायबरेली। साहू तैलिक एकता एवं विकास समिति, साहू चौपाल द्वारा शहर के एक होटल मे प्रतिभा सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट रामचंद्र साहू रहें, अध्यक्षता रामशरण साहू ने की, कार्यक्रम के दौरान 60 मेधावी बच्चों के साथ 50 जन प्रतिनिधि, शिक्षक, समाजसेवी एवं सेना मे कार्यरत लोगों का सम्मान किया गया, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि साहू चौपाल किसी राजनीतिक दल का पिछलग्गू नहीं है वह अपने समाज के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है,साथ ही जिलाध्यक्ष के. के. साहू पर भरोसा करते हुए उनको प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हौसिला प्रसाद, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामेश्वर साहू, प्रदेश मीडिया प्रभारी दया शंकर साहू ने कहा अब संगठन का विस्तार और तेजी से होगा,विशिष्ट अतिथि डाक्टर सुमन साहू (पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत कुंडा प्रतापगढ़) ने राजनीतिक भागीदारी पर जोर दिया, डा शालिनी साहू, प्रवक्ता एवं जिला महासचिव डाक्टर संजीव साहू ने कहा अनपढ़ व्यक्ति पशु के समान होता है इसलिए आज के दौर मेन बच्चो...

राइजिंग चाइल्ड स्कूल के बच्चों ने दिखाया सॉफ्ट स्किल्स का हुनर

Image
रायबरेली: राइजिंग चाइल्ड स्कूल में ब्रेन-ओ-ब्रेन संस्था के तत्वावधान में सॉफ्ट स्किल्स, लीडरशिप और क्रिएटिविटी को प्रोत्साहित करने हेतु एक विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में तिश्या, शिवी, शौर्य, अविका, शशांक, अहान, सुधांशु, सानवी, ईशानी और सुमिरन ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं अयन्तिका, काव्या, आंजनेय, वानी, आइज़ा और ज़ायन आलम ने द्वितीय स्थान प्राप्त करते हुए रजत पदक प्राप्त किया। प्रबंधक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए राइजिंग चाइल्ड प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को निखारने में सहायक होते हैं।प्रधानाचार्या सीमा श्रीवास्तव ने बताया कि विद्यालय नई शिक्षा नीति के अनुरूप विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए सतत प्रयासरत है। उन्होंने कहा...

महराजगंज: शुरू हुआ यातायात जागरूकता माह, पुलिस ने फूलों से दिया जिंदगी बचाने का संदेश

Image
रिपोर्ट: शमसेर खान महराजगंज: नवंबर का महीना आते ही जब यातायात माह की शुरुआत हुई, तो चौक थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे पर एक मन को छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला। थाना प्रभारी ओ.पी. गुप्ता अपने हमराहियों बृजेश कुमार यादव और विशाल गुप्ता के साथ सड़क पर उतरे, लेकिन उनके हाथों में डंडा नहीं, बल्कि फूल थे।जो लोग बिना हेलमेट के गुजर रहे थे, उन्हें रोका गया – पर सख्ती से नहीं, मुस्कुराहट के साथ। उन्होंने हेलमेट पहनाया, फूल दिया और बड़ी अपनत्व भरी आवाज़ में कहा – “हम आपको रोक नहीं रहे, आपको बचा रहे हैं।” इस एक वाक्य ने कई लोगों की आंखें नम कर दीं।थाना प्रभारी ने बताया कि यह अभियान सिर्फ नियम पालन का नहीं, बल्कि जिंदगी के मूल्य को समझाने का प्रयास है। सड़क पर हर सफर सुरक्षित हो, कोई घर अधूरा न रह जाए – यही इस मुहिम का असली मकसद है।पत्रकार, वकील या आम नागरिक – सभी के लिए नियम एक समान रखकर पुलिस ने यह संदेश दिया कि सुरक्षा कोई मजबूरी नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है। इस अनोखी पहल ने साबित कर दिया कि अगर समझाने का तरीका बदल जाए तो समाज खुद बदलने लगता है।

हाइड्रा,जे सीबी से बाग में पेड़ो की हत्याएं,चुप है वन विभाग,तो किस काम का है इनका वेतन

Image
रायबरेली। जिले में।लकड़हारो ने हाइड्रा जेसीबी से कटवा दिया हरे पेड़ । जिसकी विभाग को भी नहीं हुई पूरी जानकारी। मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव हरदू सराय पेड़ो में काटा गया है । जहां महुआ के बहुत सारे पेड़ काटे गए। कई पेड़ तो ठेकेदार कपेंद्र सिंह, पिता कमल सिंह के द्वारा दिन दहाड़े अवैध तरीके से बिना परमिशन से ठेकेदार द्वारा कटा लिया गया । क्षेत्र में ठेकेदारो की दबंगई इस कदर है कि बिना परमिशन के क्षेत्र में घूम-घूम कर फल दार प्रतिबंधित हरे पेड़ो को जे सीबी हाइड्रा से कटवा देते है । तस्वीरें में देख कर अंदाजा लगा सकते हैं। ठेकेदार द्वारा अब तक बाग के बाग समाप्त कर दिए गए हैं। इनके विरुद्ध वन विभाग के अधिकारी भी अपनी कार्यवाही करने में कतराते हैं। ये कपेंद्र सिंह ठेकेदार भी वन विभाग अधिकारी को मोटी रकम देकर बिना परमिशन के पेड़ काटने में माहिर है। वन विभाग के अधिकारी ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई कब करेंगे । ये तो जनता भली भांति जानती है । लेकिन थाना और वन विभाग के अधिकारी की मिली भगत से अवैध कटान जारी है । देखते हैं वन विभाग के अधिकारी ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही...

आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेला रायबरेली में भव्य स्वास्थ्य मेला संपन्न

Image
रायबरेली, 8 नवंबर 2025 — जनभागीदारी के अंतर्गत आज आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी पुस्तक मेला परिसर में भव्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लेप्रोसी, मलेरिया, आयुष्मान कार्ड और क्षयरोग विभाग द्वारा जनजागरूकता हेतु स्टॉल लगाए गए। कार्यक्रम में बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से “100 पोषण पोटली” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सांकेतिक रूप से कुछ मरीजों को पोटलियाँ भेंट की गईं, वहीं शेष पोटलियाँ अमावा क्षेत्र में वितरित की जाएंगी। बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड के यूनिट हेड द्वारा किये गए इस पुनीत कार्य की सराहना की गई। इस दौरान बिरला कंपनी से मुकेश सिंह और विश्वजीत साहो उपस्थित रहे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की ओर से भी स्टॉल लगाया गया, जिसमें शुगर, बीपी और अन्य स्वास्थ्य जांचें की गईं। एलकेम कंपनी द्वारा भी शुगर जांच की व्यवस्था की गई थी। IMA रायबरेली के प्रेसिडेंट डॉ. संजीव जायसवाल, डॉ. मनीष सिंह चौहान, डॉ. बृजेश सिंह सहित कई वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।      मेला समिति की ओर से आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया...

श्रीश्याम जन्मोत्सव पर चतुर्थ श्री श्याम महोत्सव एवं मेला 10 नवंबर को

Image
रायबरेली। श्री श्याम मित्र मण्डल रायबरेली के तत्वाधान में बाबा श्याम के जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष में चतुर्थ श्री श्याम महोत्सव एवं मेला मेरे श्याम का खाटू वाले का आयोजन दिनांक 10 नवंबर 2025 दिन सोमवार को रिफॉर्म क्लब लॉन A, अस्पताल चौराहा रायबरेली में आयोजन किया जा रहा है मंडल के सेवादार भवेश अग्रवाल ने बताया कि यह महोत्सव शाम छह बजे से आयोजित किया जायेगा, जिसे कई यजमानों द्वारा पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया जाएगा  सन्दीप गुप्ता  ने बताया कि महोत्सव में भजन संध्या का भी आयोजन है जिसमे जयपुर से आयुष सोमानी, दिल्ली से गुनगुन दूबे, कानपुर से राम पांडेय आ रहे रहे हैं   अंकुर गुप्ता  ने बताया कि इस आयोजन है बाबा का भव्य मेला भी लगाया जा रहा है जिसमें फल, फूल, प्रसाद, भगवान के वस्त्र, लज़ीज़ व्यंजन आदि सभी प्रकार के स्टाल  भी लगेंगे  राघव मुरारका ने बताया की महोत्सव की भव्यता में विशेष रूप से भव्य दरबार लगाया जाएगा जिसे बाहर से आए हुए कारीगरों द्वारा निर्मित किया जा रहा है और बाबा का श्रृंगार दिल्ली और कलकत्ता से फूलों से होगा  दीप गुप्ता वा म...

संस्कार संवर्धन में भारत विकास परिषद अग्रणी: एएसपी संजीव सिन्हा

Image
भारत विकास परिषद, रायबरेली द्वारा सामान्य ज्ञान पर आधारित जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता “भारत को  जानो” का आयोजन किया गया। रायबरेली शहर के सारस चौराहे के निकट स्थित एक बैंक्वेट हॉल मे संपन्न हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन भारत विकास परिषद, रायबरेली के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर परिषद् के पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव, प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई, सचिव अजय त्रिवेदी तथा संस्कार संयोजक हरिश्चन्द्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए किए जा रहे परिषद के प्रयासों की सराहना किया, उन्होंने कहा राष्ट्रीय मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा मे भारत विकास परिषद वर्ष पर्यन्त कार्य करता है जो प्रशंसनीय है। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि एफ. जी. इंजीनियरिंग कॉलेज के पूर्व निदेशक डॉ. आर. पी. शर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। दो आयु वर्गों में हु...

साहू चौपाल रायबरेली द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर आज

Image
शहर स्थित सूर्या होटल निकट सिविल लाइन चौराहा रायबरेली में आज दिनांक 9 नवंबर को विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें 2025 में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में अच्छे अंक प्राप्त किए हुए मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही साथ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें निःशुल्क दवा का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों तथा प्रतिष्ठित समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाना है। यह जानकारी  जिलाध्यक्ष के के साहू  जिला महासचिव डॉ संजीव साहू ने दी। उन्होंने बताया कि समारोह 2025 में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 में अच्छे अंक प्राप्त किए हुए मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा साथ ही साथ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें निःशुल्क दवा का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों तथा प्रतिष्ठित समाजसेवियों को भी सम्मानित किया जाएगा।

जिला प्रोबेशन अधिकारी और वन स्टॉप सेंटर की लापरवाही उजागर, कल्पवास के लिए लाई गई लड़की गायब

Image
रायबरेली: जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय और वन स्टॉप सेंटर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कल्पवास के लिए वन स्टॉप सेंटर लाई गई एक लड़की रहस्यमय तरीके से गायब हो गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक स्थिति से बेखबर हैं।गदागंज थाना क्षेत्र की यह लड़की मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कल्पवास के लिए लाई गई थी। बताया जा रहा है कि सेंटर में सुरक्षा इंतजाम नदारद थे। सेंटर के स्टाफ और जिला प्रोबेशन अधिकारी की उदासीनता के चलते यह मामला गंभीर होते जा रहा है।डीपीओ जयपाल वर्मा ने सफाई देते हुए कहा कि “सेंटर मैनेजर को ही पता होगा कि लड़की कहां गई।” वहीं, सेंटर मैनेजर का गैरजिम्मेदाराना बयान रहा — “हम क्या करें, लड़की बाउंड्री कूदकर भाग गई।”महिला कल्याण विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि लड़की के गायब होने जैसे संवेदनशील मामले पर भी विभाग कोई ठोस कदम उठाने को तैयार नहीं दिख रहा। हर बार की तरह इस बार भी जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा और उनका तंत्र अपनी खामियों पर पर्दा डालने में जुटा है।

जेसीबी से बाग में पेड़ो की हत्याएं,अधिकारी क्यों है मौन ?

Image
रायबरेली। लकड़हारे ने जेसीबी से कटवाया हरे पेड़ । पूरा मामला गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव गोविंद माधव पुर गांव का है । जहां बहुत सारे पेड़ काटे गए। कई पेड़ तो ठेकेदार के द्वारा दिन दहाड़े अवैध तरीके से बिना परमिशन से नीम के कई पेड़ ठेकेदार द्वारा कटा लिया गया । क्षेत्र में ठेकेदारो की दबंगई इस कदर है कि बिना परमिशन के क्षेत्र में घूम-घूम कर प्रतिबंधित हरे पेड़ो को जे सीबी से कटवा देते है । तस्वीरें में देख कर अंदाजा लगा सकते हैं। ठेकेदार द्वारा अब तक बाग के बाग समाप्त कर दिए गए हैं। इनके विरुद्ध वन विभाग के अधिकारी भी अपनी कार्यवाही करने में कतराते हैं। ये ठेकेदार भी वन विभाग अधिकारी को मोटी रकम देकर बिना परमिशन के पेड़ काटने में माहिर है। वन विभाग के अधिकारी ठेकेदार के ऊपर कार्रवाई कब करेंगे ये तो जनता जानती है लेकिन थाना और वन विभाग के अधिकारी की मिली भगत से अवैध कटान जारी है । देखते हैं वन विभाग के अधिकारी ठेकेदार के ऊपर कार्यवाही भी करते है या पेड़ो की इसी तरह होती रहेगी हत्याएं। **

कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने लोधवारी में पहलवान वीर बाबा के दर्शन कर दी स्ट्रीट लाइट की सौगात

Image
रायबरेली। समाजसेवा और जनहित के कार्यों के लिए जानी जाने वाली कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को राही ब्लॉक के लोधवारी ग्रामसभा का दौरा किया। उन्होंने पहलवान वीर बाबा के दर्शन कर गांववासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।ग्रामीणों ने बताया कि गांव में रात के समय स्ट्रीट लाइट न होने से आवागमन में दिक्कत होती है। इस पर पूनम सिंह ने तुरंत स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गांव की गलियों में उजाला ही विकास की पहली सीढ़ी है, और जब तक हर गली रोशन नहीं होगी, तब तक सुरक्षा और सुविधा अधूरी हैं।उनकी इस पहल से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने पूनम सिंह और कमला फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि फाउंडेशन हमेशा समाज के हर वर्ग की जरूरतों को समझकर कार्य करता है।ग्रामीणों से आत्मीय संवाददौरे के दौरान पूनम सिंह ने पूरे पेगू और लोधवारी गांव का भ्रमण भी किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से हाल-चाल जाना और विकास से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। पूनम सिंह ने कहा कि कमला फाउंडेशन द्वारा गांवों ...