Posts

Showing posts from September, 2025

महराजगंज: थाना बरगदवा में मिशन शक्ति केंद्र का एसपी ने किया उद्घाटन, महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर

Image
जनपद महराजगंज में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना बरगदवा परिसर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस मौके पर एसपी ने केंद्र पर नियुक्त कर्मियों को निर्देशित किया कि वे Mission Shakti 5.0 अभियान के तहत महिला संबंधी शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं में सुरक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएं।उन्होंने यह भी कहा कि इस केंद्र के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को एक ही स्थान पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। महिला सुरक्षा को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं को जमीन पर उतारना ही इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।मिशन शक्ति केंद्र के शुरू होने से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं और छात्राओं को राहत मिलने के साथ ही पुलिस और जनता के बीच भरोसे का संबंध और मजबूत होगा।

दशहरा पर्व और दुर्गा विसर्जन पर महाराजगंज पुलिस ने कसी कमर, मिशन शक्ति के तहत सख्त निगरानी

Image
महाराजगंज, 30 सितम्बर 2025। जिले में दशहरा पर्व और नवरात्र दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। इंडो-नेपाल सीमा से लेकर नगर क्षेत्र तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जिले में कुल 1438 दुर्गा पूजा समितियों का पंजीकरण हुआ है। प्रत्येक समिति पर एक-एक बीपीओ को जिम्मेदारी दी गई है, जो मूर्ति स्थापना से लेकर विसर्जन तक सभी गतिविधियों पर नजर रखेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से जिले को 5 जोन और 81 सेक्टर में बांटा गया है। 📌 मुख्य इंतजाम 149 विसर्जन स्थलों पर बैरिकेडिंग, लाइट, गोताखोर व नाव की व्यवस्था सभी पंडालों पर बालू की बाल्टी और अग्निशमन यंत्र अनिवार्य शोभा यात्रा और विसर्जन स्थलों पर CCTV कैमरे व वीडियोग्राफी की व्यवस्था संवेदनशील स्थानों पर 10 निरीक्षक, 25 उपनिरीक्षक, 40 महिला कांस्टेबल, 200 हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल और 2 कंपनी PAC की तैनाती 112 पीआरवी की 38 चार पहिया और 31 दो पहिया गाड़ियां गश्त पर 10 QRT टीम और एक विशेष निगरानी टीम सक्रिय सोशल मीडिया सेल सभी प्लेटफॉर्म...

महाराजगंज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कन्या पूजन, बेटियों के सम्मान व सुरक्षा का संकल्प

Image
महाराजगंज, 30 सितंबर 2025 📍 जिले में महिला सशक्तिकरण एवं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कम्पोजिट विद्यालय चौपरिया में एक विशेष आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय ने संयुक्त रूप से कन्या पूजन कर बालिकाओं को शक्ति का प्रतीक मानते हुए उनका सम्मान किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, स्वावलंबन एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया। मिशन शक्ति-5.0 अभियान अपने संबोधन में जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि “बेटियां समाज की आधारशिला हैं। कन्या पूजन केवल धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं, बल्कि बालिकाओं के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा का संकल्प भी है।” उन्होंने छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, वीमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसी योजनाओं और सेवाओं के उपयोग हेतु प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक का संदेश पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि “अपराधों के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है।” उन्होंने छात्राओं को आश्वस्त किया कि किसी भी शोषण ...

रायबरेली नगर पालिका ने शुरू किया 156 घंटे का महा सफाई अभियान

Image
रायबरेली। प्रदेश सरकार के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में चल रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत नगर पालिका परिषद रायबरेली द्वारा सफाई को लेकर बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया गया है।स्वच्छता मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षणनगर पालिका परिषद द्वारा शुक्रवार को स्वच्छता मित्रों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका कर्मचारी, आमजन और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।“एक दिन, एक घंटा, एक साथ” थीम पर श्रमदानसुबह सुरजूपुर मेला मैदान में "एक दिन, एक घंटा, एक साथ" थीम के तहत बृहद स्तर पर श्रमदान किया गया। इस कार्यक्रम में NCC कैडेट्स, सभासदों,  भाजपा के जिला अध्यक्ष, क्षेत्रीय निवासी और नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों ने मिलकर हिस्सा लिया।महा सफाई अभियान का शुभारंभकार्यक्रम की अपराह्न सभा में नगर पालिका परिषद के माननीय अध्यक्ष ने सभी सभासदों की उपस्थिति में 156 घंटे के महा सफाई अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। अभियान की जिम्मेदारी EO नगर पालिका और नॉलेज पार्टनर ITC के साथ स्वास्थ्य विभाग के निरीक्षक रवि शेखर व संतोष सिंह के नेतृत्व में ...

रायबरेली शहर में बिजली विभाग की मनमानी, जेई की तानाशाही से परेशान उपभोक्ता

Image
रायबरेली शहर के बिजली विभाग में अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी से लोग बेहाल हैं। खंभे बदलने और तारों की मरम्मत के नाम पर विभागीय जेई और स्टाफ स्थानीय निवासियों को परेशान कर रहे हैं।बिजली विभाग की मनमानी पर उपभोक्ताओं का आक्रोशस्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग के कर्मचारी निजी जमीनों पर जबरन खंभे गाड़ देते हैं। बिजली की लाइनें चाहे घर के बीच से होकर गुजरें या लोगों की निजता को प्रभावित करें, विभाग को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उपभोक्ताओं का आरोप है कि जब वे आपत्ति दर्ज कराते हैं तो विभागीय जेई साफ शब्दों में कहते हैं कि "जो हम कह रहे हैं वही नियम है।"तानाशाही रवैये से बढ़ रही नाराजगीनिवासियों का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी उपभोक्ताओं से ऐसे बर्ताव कर रहे हैं मानो वे उनके गुलाम हों। विभागीय नियम और अधिकारियों की कार्यशैली में जमीन-आसमान का अंतर नजर आ रहा है।चंद नगर की बिजली कटी, बच्चे बेहालशहर के चंद नगर मोहल्ले में खंभे बदलने के नाम पर सुबह से बिजली गुल है। लोग भीषण गर्मी और पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, बच्चे रोने-बिलखने को मजबूर हैं, लेकिन विभाग की ओर ...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, पूर्व मंत्री के नाम का शिलापट्ट जमीन पर — प्रशासन की लापरवाही उजागर

Image
रायबरेली। यह तस्वीर रायबरेली की प्रशासनिक उदासीनता और उपेक्षा की गवाही देती है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षाविद् और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे स्व. वसी नकवी जैसी महान विभूति, जिनके अंतिम संस्कार पर तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी, मुख्यमंत्री एन.डी. तिवारी, श्रीमती सोनिया गांधी, राज्यपाल और कई मंत्री शामिल हुए थे, उनके नाम का शिलापट्ट आज लोगों के पैरों तले है। शहर में रफी अहमद किदवई पार्क से लेकर बस अड्डा, जहानाबाद चौकी और रतापुर तक का मार्ग स्व. नकवी के नाम पर रखा गया था। लेकिन प्रशासन की लापरवाही का आलम यह है कि बस अड्डे चौराहे पर लगा शिलापट्ट बिजली विभाग ने तोड़कर नाली पर फेंक दिया, जबकि रतापुर चौराहे नरेश होटल के सामने लगा शिलापट्ट सड़क चौड़ीकरण के दौरान हटा दिया गया और आज तक वापस नहीं लगाया गया। यह स्थिति न केवल अपमानजनक है, बल्कि उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की विरासत का भी अपमान है, जिनकी बदौलत आज हम आज़ाद भारत में सांस ले रहे हैं। स्व. नकवी की बहू श्रीमती सुहेला नकवी, पोते मीसम नकवी, सलमान नकवी एडवोकेट, वसी अज़हर नकवी, अज़रा नकवी, और मुजतब...

महिलाएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं : तहसीलदार प्रियंका सिंह

Image
रायबरेली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायबरेली के तत्वाधान में स्थानीय कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, सलोंन नगर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में “बालिका बचाओ, बालिका शिक्षित करो, महिला सशक्तिकरण, महिला कल्याण योजनाओं व लैंगिक समानता” जैसे अहम विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि तहसीलदार प्रियंका सिंह ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य नागार्जुन प्रसाद गुप्ता, माधुरी मौर्य, ठाकुर प्रसाद मौर्य, रूपल कुमार, समाजसेवी सुनील साहू, पूर्व सभासद इसरार हैदर रानू, दिनेश कौशल, अजय रस्तोगी, प्रधानाचार्य साधना शर्मा, दिनेश कुमार अग्रहरी सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ, बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे। अपने संबोधन में तहसीलदार प्रियंका सिंह ने कहा कि “आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। देश की राष्ट्रपति से लेकर जिलाधिकारी तक महिलाएं अपनी पहचान बना रही हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं।” उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी ताकि वे भविष्य में एक अच्छा मुकाम ...

महकमा सोया है, जहर जागा है, रोज़ाना पेट में उतरता मिलावट का मीठा जहर!

Image
रायबरेली: त्योहार आता है तो हमारे घरों में मिठास घुलनी चाहिए, लेकिन हकीकत यह है कि मिठास के बहाने जहर परोसा जा रहा है। नवरात्र और दीपावली जैसे पावन पर्व व्यापारियों के लिए सिर्फ़ "सुपर प्रॉफिट सीज़न" बन गए हैं। और इसी सीजन में शुरू होता है मिलावट का काला कारोबार—जहां दूध से बना हर उत्पाद असलियत में रसायनों और पाउडर की फैक्ट्री बनकर रह जाता है।सवाल सीधे-सीधे महकमे से है—जब सबको पता है कि इस समय मिलावट के सौदागर जाग जाते हैं, तो जांच करने वाले विभाग क्यों सोए रहते हैं? क्या सिर्फ़ कागजों पर नमूने लेना और दिखावटी कार्रवाई करना ही उनका फर्ज़ रह गया है? हकीकत तो यही है कि जब तक प्रयोगशालाओं से रिपोर्ट आती है, तब तक जहर इंसानों के पेट में उतर चुका होता है और मुनाफा मिलावटखोरों की जेब में।लालगंज और गुरुबख्शगंज जैसे इलाके हर बार इस गंदे खेल में पकड़े जाते हैं, लेकिन नतीजा क्या निकलता है? वही पुरानी कहावत—“जो पकड़ा गया वो चोर, जो बच गया वही नेता।” आखिर कब तक यह खेल चलता रहेगा?ज़रा सोचिए, इतनी बड़ी आबादी वाले जिले में उतना शुद्ध दूध आता कहां से? पनीर, छेना, खोवा, रसगुल्ला—स...

अब बांटो मिठाई!… ज़हरीला प्रसाद खिलाने से लेकर पुलिस की लापरवाही तक, रायबरेली का प्रशासन बेनकाब

Image
रायबरेली। सोचने वाली बात है कि ज़िले में नाबालिग बच्ची को प्रसाद के बहाने संदिग्ध ज़हरीला पदार्थ खिला दिया जाता है, बच्ची की हालत बिगड़कर अस्पताल पहुंचती है, मां थाने से लेकर डीएम तक गुहार लगाती है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा छाया रहता है। अब जब मामला जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुंचा, तभी पुलिस-प्रशासन हरकत में आया और एसपी को जांच के आदेश दिए गए। तो क्या अब बांटी जाए मिठाई… कि मामले ने आखिरकार कागज़ी कार्रवाई ही सही, चलना तो शुरू किया?असल सवाल यह है कि जब गरीब गांव की एक महिला अपनी बच्ची के लिए न्याय चाहती है तो पुलिस के फोन क्यों नहीं उठते? शिकायतें महीनों दब क्यों जाती हैं? और आरोपियों को सत्ता और वर्दी का सहारा क्यों मिल जाता है?गांव की महिला आशा पर बच्ची को ज़हरीला पदार्थ खिलाने का आरोप है और इसी मामले में सरोज पत्नी अंकित कुमार का नाम भी जुड़ा है, जिनके पति खुद पुलिस विभाग से जुड़े बताए जाते हैं। यही वजह है कि पीड़िता लगातार यह तंज कस रही है कि "जहां केस करना चाहिए, वहीं से बचाव मिल जाता है।"थाने की पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार उन्होंने महि...

दुष्कर्म प्रयास प्रकरण में लेखपाल पंकज वर्मा और सहयोगियों पर अदालत ने दिया विवेचना का आदेश

Image
रायबरेली। ऊंचाहार में तैनात लेखपाल पंकज वर्मा, रिंकू लोध और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म प्रयास का मामला अब नया मोड़ ले चुका है। माननीय न्यायालय ने इस पूरे प्रकरण पर गंभीरता दिखाते हुए पुलिस को पुनः विवेचना करने के आदेश जारी किए हैं। मामला डलमऊ थाना क्षेत्र के डंगरी गांव से जुड़ा है। गांव निवासी बाबूलाल की पत्नी ने 10 जुलाई 2025 को थाने में तहरीर दी थी कि रिंकू लोध ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस दौरान लेखपाल पंकज वर्मा और एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर मौजूद थे। लेकिन पुलिस ने इस गंभीर प्रकरण को केवल मारपीट का मामला मानकर दर्ज किया और एक ही आरोपी का नाम शामिल किया। न्याय की उम्मीद लगाए पीड़िता ने जब अदालत का दरवाजा खटखटाया तो कोर्ट ने माना कि मामला केवल मारपीट का नहीं बल्कि दुष्कर्म प्रयास का है। अदालत ने पुलिस को निर्देशित किया है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष विवेचना कर सच्चाई सामने लाई जाए। इस आदेश के बाद अब पुलिस की भूमिका और जांच की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नगर पालिका सफाई इंस्पेक्टर रवि शेखर ने अपने कर्म व व्यवहार से जीता दिल

Image
**संदीप मिश्रा, रायबरेली।**   स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद रायबरेली के कर्मचारी तब अचंभित रह गए जब उनके अधिकारी सफाई इंस्पेक्टर रवि शेखर ने स्वयं कूड़ा उठाने में सहयोग किया। अपने अधिकारी को इस तरह हाथ बंटाते देख कई कर्मचारी हक्का-बक्का रह गए और कुछ को तो आत्मग्लानि भी हुई।   रवि शेखर ने जिस तत्परता से कार्य किया, वैसी गति साफ-सफाई में कई कर्मचारी नहीं दिखा पा रहे थे। इसका प्रभाव इतना हुआ कि पूरे नगर में चर्चा चल रही है कि पहली बार किसी अधिकारी ने खुद डस्टबिन उठाकर सफाई में कर्मियों का साथ दिया।   साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को संदेश दिया कि "काम काम होता है, उसमें कोई बड़ा-छोटा नहीं होता। जब अधिकारी होकर मैं कर सकता हूं तो आप सभी को पूरी ईमानदारी से काम करना चाहिए।"   स्थानीय लोगों ने भी उनके इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी अगुवाई में नगर पालिका परिषद की टीम ने वास्तविक रूप से जमीन पर उतरकर सफाई अभियान को सफल बनाया है।   गौरतलब है कि महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर चलाए जा रहे स्वच्छता ही ...

अपना दल (एस) ने रायबरेली में घोषित किए विधानसभा अध्यक्ष

Image
रायबरेली। अपना दल (सोनेलाल) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के अनुमोदन के बाद रायबरेली जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। यह जानकारी जिलाध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल ने दी। अभिषेक तिवारी को सदर विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है। विनय वर्मा को हरचंदपुर, कमलेश पटेल को सलोन, रामू लोधी को सरेनी और रोहित सिंह को बछरावां विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि इन सभी नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों को अपनी-अपनी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत करने का काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

डलमऊ पुलिस ने लेखपाल पंकज वर्मा को बचाने के लिए नहीं लिखी दुष्कर्म की रिपोर्ट!

Image
रायबरेली: जनपद के ऊंचाहार तहसील में तैनात लेखपाल पंकज वर्मा पर गंभीर आरोप लगने के बावजूद डलमऊ पुलिस ने संविधान की शपथ को किनारे रखकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने से साफ इंकार कर दिया है। मामला थाना क्षेत्र के चक मलिक भीटी गांव का है। पीड़िता महिला का आरोप है कि गांव का ही रिंकू लोध देर रात घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान रिंकू लोध के साथ लेखपाल पंकज वर्मा और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति भी मौजूद थे। महिला का कहना है कि तीनों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। महिला ने थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने पंकज वर्मा को ‘ईमानदार और चरित्रवान’ बताकर रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस का तर्क है कि गांव वालों से पूछताछ में पता चला कि उस समय पंकज वर्मा चिकनपॉक्स से ग्रसित थे। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब डलमऊ पुलिस पर पंकज वर्मा को बचाने का आरोप लगा हो। खुद उनकी पत्नी की शिकायत भी पुलिस ने एक हफ्ते बाद दर्ज की थी और तहरीर तक गायब कर दी थी। इतना ही नहीं, पत्नी ने आरोप लगाया था कि पंकज वर्मा आर्केस्ट्रा में शामिल रहते हैं और शादीशुदा होने के बाव...

महराजगंज में नाबालिग छात्रा की हत्या, चार के खिलाफ FIR दर्ज

Image
महराजगंज: जनपद में एक नाबालिग छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और गुस्सा है। **क्या है पूरा मामला?** कोतवाली क्षेत्र के कटहरहा खास, टोला समयस्थान की रहने वाली एक छात्रा 1 सितंबर 2025 को रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई थी। अगले ही दिन, 2 सितंबर 2025 को उसकी लाश गांव के एक पेड़ से लटकी हुई मिली। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि कुछ मनचले युवक उनकी बेटी को स्कूल जाते समय अक्सर परेशान करते थे। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी। परिवार का कहना है कि इसी धमकी के बाद आरोपियों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी। **इन आरोपियों पर हुई FIR** पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ FIR नंबर 0488/2025 दर्ज की है। इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) हत्या, 61(2) आपराधिक धमकी और 351(3) हमला के तहत मामला दर्ज किया गया है। FIR में नामजद आरोपियों के नाम हैं:...

महराजगंज: नाबालिग लड़की की हत्या, खेत में मिला शव – तीन युवकों पर गंभीर आरोप

Image
महराजगंज: कोतवाली क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की बेरहमी से हत्या कर उसका शव खेत में आम के पेड़ से लटका दिया गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों के मुताबिक उनकी बेटी सुनीता (उम्र 14 वर्ष) बीते 01 सितंबर 2025 की शाम अचानक घर से लापता हो गई थी। परिवार ने आरोप लगाया कि गांव के ही तीन युवक — 1. गोपाल साहनी पुत्र रामकेवल 2. छोटू पुत्र मुराली  3. शैलेंद्र पुत्र विश्वनाथ लड़की को लगातार परेशान करते थे और उसी दिन बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। खोजबीन के दौरान 02 सितंबर की शाम गांव के बाहर खेत में आम पेड़ से लटका लड़की का शव बरामद हुआ। लड़की के शरीर पर चोट के निशान और कपड़े फटे हालत में मिले। परिजनों का आरोप है कि तीनों युवकों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर शव को खेत में आम के पेड़ पर लटका दिया दिया। इस घटना में  इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों ने पुलिस से तीनों आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे घटना की सूत्रधार राधिका पुत्री नेबुलाल बताई जा ...